19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / आगरा में कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और राजकीय कार्यालय, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, जानिए कारण

आगरा में कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और राजकीय कार्यालय, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, जानिए कारण

मुतवल्ली दरगाह अबुल उल्लाह साहब के उर्स के आयोजन पर स्थानीय अवकाश हुआ घोषित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 19 Oct 2018, 11:22 AM IST

आगरा। नवरात्रि के बाद दशहरे की छुट्टी हुई तो आगरा में 20 अक्टूबर को एक अवकाश और घोषित कर दिया गया है। अब सरकारी, गैरसरकारी, कांवेंट और मिशनरी स्कूल के साथ साथ राजकीय कार्यालय शनिवार को बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए है। अपर जिलाधिकारी नगर केपीसिंह द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि इन आदेशों का पालन कराया जाए।

दरअसल आगरा में भगवान टॉकीज के निकट हजरत अबुल उल्लाह की दरगाह है। हर साल मुतवल्ली दरगाह हजरत अबुल उल्लाह साहब न्यू आगरा पर उर्स का आयोजन किया जाता है। इस दरगाह से दूर दराज से सजदा करने के लिए अकीदतमंद आते हैं। उर्स के लिए पहले जिलाधिकारी ने दस अक्टूबर को अवकाश घोषित किया था, लेकिन, बाद तय कार्यक्रम मिलने पर 20 अक्टूबर को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने स्थानीय अवकाश घोषित किया। एडीएम सिटी केपी सिंह ने सभी संस्थानों को पत्र जारी कर कहा है कि 20 अक्टूबर शनिवार को जनपद के समस्त राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन, कोषागार और बैंक खुले रहेंगे।