5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो दर्जन घायल
Play video

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो दर्जन घायल

ट्रैक्टर से टकराई कार, छह की हालत गंभीर

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Apr 05, 2018

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का सफर खतरनाक होता जा रहा है। गुरुवार को थाना डौकी थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई, इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दिहाड़ी मजदूरों से भिड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी कार
बताया गया है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे डौकी थाना क्षेत्र पर बमरौली कटारा की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। जिसमें दिहाड़ी मजदूर बैठे थे। वहीं मथुरा की ओर से आ रही कार डौकी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में मौजूद 25 मजदूर घायल हो गए। इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरबी नंबर 7 ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भेजा।