लगातार हो रही मॉनिटरिंग
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) निधि श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च स्तर पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने नगर निगम, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग की जमीनों पर की गई, शिकायातों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी विभाग की जमीन पर भू-माफियों द्वारा कब्जा किया गया है, तो उसकी एफआईआर अवश्य कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने तहसील एत्मादपुर, खेरागढ़, फतेहाबाद , किरावली व सदर आदि में भू-माफियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि जो जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है, उसकी रिपोर्ट भी आवश्यक रुप से भू-माफिया पोर्टल पर डाली जाए।