27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को परिक्रमा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन बातों का रखें ध्यान

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर प्रशासन तैयार, बल्केश्वर मंदिर पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 2 Aug 2018, 7:58 PM IST

श्रावण मास

श्रावण मास

आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर लगने वाले बल्केश्वर मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 6 अगस्त को लगने वाले इस मेले के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके साथ ही लाठी, डंडे लेकर चलने और डीजे पर प्रतिबंध किया गया है।

ये भी पढ़ें - श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनेगा बल्केश्वर मेला, जानिए क्या होगा विशेष

इन्हें मिली जिम्मेदारी
श्री रावली मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को देखने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मालपाणी, अपर जिला मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम देवेन्छ्र प्रताप सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री पृथ्वीनाथ शिव मदिर के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट महेश प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके दौनेरिया को जिम्मेदारी दी गई है वहीं श्री राजेश्वर महादेव मंदिर के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट संगम लाल यादव और सहायक नियंत्रक बांट बाप सौरभ श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।

बल्केश्वर मंदिर की जिम्मेदारी निभायेंगे ये अधिकारी
अपर जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट योगेन्द्र कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट अम्बरीश कुमार और तसीलदार सदर रजनीकांत मंदिर के पृष्ठ भाग और नदी के किनारे की सभी व्यवस्थाओं के प्रभारी बनाए गए हैं। मंदिर के बाहरी और मेला की व्यवस्थाओं के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रताप, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी अनुराग दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी लगाया गया है।

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी को भ्रमणशील रहकर यातयात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति लाठी डंडा पानी के पाउच आदि लेकर न चल सके तथा आने जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्रता न कर पाये, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। लाउड स्पीकर और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग