7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को लेकर पहुंचा होटल में, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कर दी हत्या और खुद पहुंच गया पुलिस थाने

पत्नी को पहले तो प्यार से होटल में बुलाया। रात को पत्नी के साथ खाना खाया...

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 28, 2018

murder

murder

आगरा। पत्नी को पहले तो प्यार से होटल में बुलाया। रात को पत्नी के साथ खाना खाया और उसके बाद पत्नी की हत्या कर दी। सुबह आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि वह पत्नी की हत्या करके आया है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का शव होटल के कमरे में हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये है मामला
थाना ताजगंज के गोबर पुलिस चौकी निवासी संजीव उर्फ संजू पुत्र मानपाल एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। उसकी शादी गांव बढ़ारी वैश्य जनपद कासगंज की रहने वाली ममता के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है। पत्नी काफी दिन से मायके में रह रही थी। बुधवार को संजीव एटा पहुंचा, उसने पत्नी को फोन कर होटल में आने के लिए कहा, जिससे विवाद खत्म हो जाए और वह पत्नी सहित बच्चों को अपने साथ रख सके। इस पर संजीव की पत्नी ममता एटा आ गई।

इस होटल में रुके थे पति पत्नी
संजीव अपनी पत्नी ममता के साथ होटल राधेश्याम के कमरा नंबर 306 में ठहरा हुआ था। रात में पति पत्नी ने साथ में खाना खाया। सुबह संजीव खुद ही थाने पर पहुंच गया और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस कर्मी भी मामला नहीं समझ सके, उससे पूछताछ की गई तो संजीव ने बताया कि पत्नी का शव होटल के कमरे में है।

कमरा खुलते ही उड़ गए होश
पुलिस अपने साथ संजीव को लेकर होटल राधेश्याम पहुंची। पुलिस ने जैसे ही होटल का कमरा नंबर 306 खोला होश उड गए। होटल के कमरे में संजीव की पत्नी ममता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। संजीव ने पुलिस को बताया कि उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी, पत्नी की हत्या करने का उसे कोई दुख नहीं था। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।