इन शहरों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
आगरा से बेंगलुरू का वायुमार्ग शुरू होने से न सिर्फ आगरा बल्कि मथुरा, अलीगढ़, भरतपुर, फिरोजाबाद, धौलपुर, मैनपुरी आदि तमाम शहरों के लोगों को लाभ मिलेगा। आगरा इंडिगो द्वारा जोड़ा जाने वाला उप्र का पांचवा शहर होगा। बता दें कि आगरा के 20 हजार से ज्यादा बच्चे कोटा, बंगलूरू, पुणे, चेन्नई जैसे शहरों में पढ़ रहे हैं। यहां के लोगों का मानना है कि आगरा के से चेन्नई, गोवा, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे आदि के लिए भी उड़ान शुरू की जानी चाहिए।