Agra News: उत्तर प्रदेश केआगरा जिले के सैंया निवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को एक परिचित परिवार कथित तांत्रिकों के पास ले गया। तांत्रिक और उसके लोगों ने लड़की को बेहोश कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को कोटा (राजस्थान) ले गए। कोटा में 4.50 लाख रुपये में सौदा कर एक युवक से पीड़ित लड़की की शादी करा दी। पीड़िता किसी तरह चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची। मंगलवार 2 जुलाई को पुलिस आयुक्त से मिलकर परिजनों ने इस घटना की शिकायत की।