डॉ. दिनेश शर्मा ने बताए अनुभव
आखिल भारतीय महापौर परिषद के दूसरे सत्र में परिषद के चुनाव सम्पन्न होने से पहले बैठक के दौरान महापौरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान को लेकर मंथन किया गया। इस सत्र में सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुँचे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का महापौर नवीन जैन और कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अपने महापौर कार्यकाल के अनुभव सभी के सामने रखा और सभी से अपने शहर में एक समस्या को दूर करने का लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नही सभी सभी महापौरों को अपने अधिकारों को गहराई से जानने की बात रखी जिससे वो अधिकारी के सामने दृढ़ता के साथ अपनी बात रख सके। इस दौरान अखिल भारतीय महापौर परिषद के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम को सम्मानित भी किया। बैठक के दौरान अधिकतर महापौरों ने 74 वे संसोधन को लागू कराने, नगर आयुक्त की सीआर लिखने, जनप्रतिनिधि का अधिकार मिलने और महापौरों के लिए एक समान मॉडल को तैयार करने पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।