26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agra News:मैट्रिमोनियल साइट पर रिश्ता जोड़ना पड़ा भारी, शादी कैंसिल करने पर युवक ने पूरे परिवार को भेजे नोटिस,किया बदनाम

Agra News: मैट्रिमोनियल साइट से जान पहचान के बाद युवक ने खुद को अनाथ बताकर रोके की रस्म कर ली। जब लड़की पक्ष को उसके परिवार के होने की जानकारी हुई तो उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद युवक ने परिवार को परेशान करने की हद पार कर दी हैं। आठ माह से परेशान परिवार ने पुलिस की शरण ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Avinash Jaiswal

•

Updated: 29 Jul 2023, 12:03 PM IST

shadi.jpg

Agra News:आगरा की एक युवती को मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए युवक से रिश्ता जोड़ना भारी पड़ गया। युवक की सच्चाई जानने पर जब रिश्ता तोड़ा तो युवक ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ पोस्ट करना शुरू कर दिया और पूरे परिवार को लीगल नोटिस भेजना शुरू कर दिया। आठ माह से लगातार प्रताड़ना के बाद जब युवक ने युवती की शादी शुदा बहन को नोटिस भेजा तो पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

खुद को बताया था अनाथ, निकला पूरा परिवार

थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। वेबसाइट के माध्यम से उसकी बातचीत अमर्त्य श्रीवास्तव निवासी पटना, बिहार से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अमर्त्य ने कोविड काल में माता - पिता और भाई - बहनों की मौत हो जाने की बात बताई थी और फिर अपनी एक मामी की तबियत खराब होने का हवाला देकर ' रोका ' की रस्म करने को कहा।6 मई 2022 को रस्म के दौरान उनका पूरा मौजूद रहा पर अमर्त्य के साथ कोई नहीं आया। शक होने पर उसके एक दोस्त से बातचीत की तो पता चला कि अमर्त्य के परिवार के सब लोग जिंदा हैं और वो किसी साजिश के तहत खुद को अनाथ बता कर शादी करना चाहता था।

शादी तोड़ने के बाद करने लगा प्रताड़ित

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अमर्त्य का झूठ सामने आने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया तो आरोपी फोन काल और मेसेज के जरिए धमकी देने लगा। आरोपी कई साइट्स पर उनके खिलाफ गलत पोस्ट कर रहा है और धोखाधड़ी का आरोप लगाकर उल्टे सीधे बिल लेने का आरोप लगा रहा है। वो आगरा आकर पीछा करता है और जान से मारने की धमकी देता है। परिवार के लोगों को लीगल नोटिस भिजवा रहा है। अब उसने बहन को भी नोटिस भेजा है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर कई बार वूमेन हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना सिकंदरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग