1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News:शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर में लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

Agra News: शादी शुदा गर्लफ्रेंड के घर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने पुलिस पर कागजातों पर दस्तखत करवा लेने और बमुश्किल हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jul 30, 2023

murder_1.jpg

हत्या की बात कबूली

Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शादी शुदा महिला मित्र से मिलने गए युवक का शव महिला के घर में मिला।मृतक के पिता ने महिला और उसके पति समेत अज्ञात लोगों पर पैसे लूट कर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला और तीन अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र निवासी हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया की वो और उसका बेटा नीरज हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी करते थे। बीती 7 जुलाई को बेटा तनख्वाह के पैसे और काफी समय से इकट्ठा किए गए रुपए लेकर गांव गया था। नीरज गांव जाने की बजाय एक महिला के फोन पर आगरा आ गया। नीरज शास्त्रीपुरम के मोहम्मदपुर निवासी आरती उर्फ नेहा से फोन पर बात करता था। 11 जुलाई को उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि नेहा उर्फ आरती के घर पर उसे कुछ लोगों ने बंधक बनाया हुआ है। सूचना मिलने पर वो नेहा के घर पहुंचे तो वहां नेहा और उसके पति ने सिकंदरा थाने जाने को कहा।

थाने पर पहुंचने पर पुलिस ने उनके अशिक्षित होने का फायदा उठा कर कई कागजों पर दस्तखत करवा लिए और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहां बताया गया की बेटे नीरज ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी महिला और उसके पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस द्वारा दिए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है। काल डिटेल और लोकेशन भी हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरती उर्फ नेहा और तीन अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

Story Loader