
Agra Short Film Festival 2018
आगरा। आरोही संस्था ने बॉलीवुड के गोल्डन इराके महान गायक मुकेश को भी "आगरा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2018" के प्री-स्क्रीइनिंग के आगाज़ के मौके पर उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। इस मौके पर शहर के स्वनामधन्य गायक मुकेश के नग़मों को अपनी आवाज़ में पुरोकर उस महान आवाज़ को जीवंत करा गया। सिंगर चंचल उपाध्याय और दीपक जैन ने उनके नगमों को गाकर उन्हें याद किया।
प्री-स्क्रीनिंग का आगाज
उसके बाद शुरू हुआ प्री-स्क्रीनिंग का आगाज़। मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर धाकरे चेयरमैन आईएमए, रचना सिंह, निदेशक आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी ने बताया कि प्री-स्क्रीनिंग 3 केटेगरी में रखी गयी है और पहले दिन आज कई शार्ट फिल्म्स व म्यूजिक वीडियो दिखाए गए, जैसे इलेक्ट्रिक पिया, वो घड़ी, वी शुड टॉक, डियर बुक, नो म्यूच्यूअल फ्रेंड, एक कोशिश ऐसी भी, माँ, जगलर, हेलमेट अवेयरनेस, द लूप, ब्लाइंड विंडो आदि और म्यूजिक वीडियो की केटेगरी में मूड शायराना, ज़िन्दगी तेरे वास्ते, वन इन अ मिलियन, ओह जानिए, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, मैनु अपना बना ले आदि। कल प्री-स्क्रीनिंग के दूसरे दिन बाकी की शार्ट फिल्म्स और म्यूजिक वीडियोस को देखा जाएगा और चुनी गई शार्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियोस, मुशिकली को 25th को गोल्ड सिनेमा में दर्शाया जाएगा। आज की प्री-स्क्रीनिंग में डॉ. नीलम यादव, संजीव सिंह, डॉ. महेश धाकड़ आदि थे।
Published on:
23 Jul 2018, 7:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.