2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक बनने का सपना रह जाएगा अधूरा, मिला बड़ा झटका

बीएड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी हैं, लेकिन स्टूडेंट्स के हाथ में अभी तक नहीं आए डॉक्यूमेंट्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 4 Jun 2018, 1:03 PM IST

Agra University

Agra University

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिए बुरी खबर है। वे इस बार बीएड काउंसलिंग से वंचित रहेंगे। आगरा यूनीवर्सिटी के अधिकारियों की निष्क्रियता का खामियाजा शिक्षक बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को उठाना पड़ रहा है। कारण है कि बीएड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी हैं और यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक कई कार्सेस का रिजल्ट ही जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - हृदय रोगियों के लिए अच्छी खबर, अब इस नई तकनीकि से होगा उपचार

यहां आ रही बड़ी समस्या
आगरा यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस में बीएड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। दो जून से शुरू हुई इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हर रोज सैकड़ों स्टूडेंट्स आ रहे हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक बीए, बीएससी और बीकॉम करने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी नहीं यिका गया है। ऐसे में इन स्टूडेंट्स का शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जाएगा।

ये भी पढ़ें - ससुरालीजनों ने पत्नी को नहीं भेजा, तो पति ने कर लिया पत्नी के भाई का अपहरण...

डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं हाथ में
आगरा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट के हाथ में अभी तक बीएड काउंसलिंग में मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट्स भी हाथ में नहीं हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यूनीवर्सिटी द्वारा अभी तक बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को मार्कशीट ही उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, वहीं जिनका आधा अधूरा रिजल्ट है, वे स्टूडेंट तो विवि अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको भी कोई सही उत्तर नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द सभी स्टूडेंट्स को मार्कशीट जारी कर दी जाएंगी। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़ें - चम्बल नदी में मौत के खेल का ये वीडियो दहला देगा आपका दिल

ये भी पढ़ें - निर्दयी प्रेमी की ये कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश