ये कहना है जिलाध्यक्ष का
जिलाध्यक्ष मुहम्मद इदरीश अली ने कहा कि क्रिसमस न मनाने देने का ऐलान करने वाले भूल गए हैं, कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है और लोकतांत्रिक देश है, हर किसी को अपना त्योहार मनाने की आजादी है। उन्होंने क्रिश्चियन समाज से अपील की है कि वे किसी डर और खौफ का दरकिनार करते हुए जिस तरीके से त्योहार मनाते आए हैं, उसी तरीके से अपना त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस वाले दिन एआईएमआईएम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर चर्च पर मौजूद रहेंगे और किसी प्रकार के कोई अप्रिय हालात बनते हैं, तो एआईएमआईएम का कार्यकर्ता उसे अपने तरीके से नियंत्रित करने का पूरा प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जिस तरीके से हिंदू जागरण मंच ने ये बयान जारी किया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करनी चाहिए, साथ ही उन्हें जेल भेजना चाहिए।