संवाद का हुआ आयोजन
साइकिल रैली से पहले दो दिन लगातार ताजगंज, महताबगंज, पालीवाल पार्क और शहर के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण के खिलाफ संवाद आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं के साथ समाज के अन्य लोग शामिल हुए। अभियान में शामिल अमृता विद्या एजुकेशन फ़ॉर इमोर्टलिटी सोसाइटी के सचिव अनिल शर्मा ने कहा, “वायु प्रदूषण सिर्फ दिल्ली भर का मसला नहीं है, आगरा और उत्तर प्रदेश के दूसरे शहर भी जहरीली हवा की चपेट में हैं। वायु प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तत्काल कई तरह के व्यवस्थतागत निर्णय लेने की जरूरत है, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। इसलिए राज्य सरकार को तुरंत राज्य स्तर पर कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।