आलू किसानों को नहीं मिलता सही दाम
उन्होंने कहा कि पूरे आगरा मंडल में आलू किसान परेशान हैं। कोल्ड स्टोरेज नहीं है। आलू का सही दाम नहीं मिलता। इन सारे सवालों को भी पार्टी प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों क़े प्रति गंभीरता को लेकर मुख्यमंत्री की पोल खुल चुकी है। उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं क़े आतंक से किसान हताश है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग हैं कि पीड़ित परिवार को अविलंब 25 लाख की सहयोग राशि दी जाए। इसके साथ ही प्रदेश में आवारा पशुओं क़े कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, सर्वे कराकर उनको मुआवजा दिया जाए। रातभर खेतों में पहरा दे रहे किसानों क़े लिए भत्ता की व्यवस्था सुनिश्चित हो।