5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sangeet Som की नफरत पर Akhilesh ने दिया मोहब्बत का पैगाम

Tajmahal Controversy पर सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए भाजपा विधायक Sangeet Som को जवाब देने वालों की कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Oct 17, 2017

Akhilesh yadav Sangeet Som

आगरा। सदियों पुराने इतिहास को सहेजे खड़ा Tajmahal अब सिर्फ खूबसूरती का नायाब नमूना या मोहब्बत की निशानी नहीं रह गया, मौजूदा दौर में ताजमहल राजनीति का मुद्दा बन गया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों सैलानी इस संगमरमरी इमारत को मोहब्बत का प्रतीक मानते हैं वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम ताजमहल को भारतीय संस्कृति के लिए धब्बा बता रहे हैं। संगीत सोम के इस बायन के बाद विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी लोग भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर भाजपा विधायक संगीत सोम को जवाब देने वालों की कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने संगीत सोम को बेहद ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने अपने ऑफीशियल फेसबुक पेज पर लिखा है 'नफ़रत फैलाने वाले मोहब्बत के प्रतीक की क़ीमत क्या जानें'। इसके साथ ही अखिलेश ने ताजमहल की खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। अखिलेश की इस पोस्ट को दिल खोल कर लोगों ने लाइक किया है। अखिलेश यादव की इस पोस्ट पर 11 हजार लाइक और 643 लोगों ने शेयर किया है (12:16 PM तक)।

बता दें अखिलेश यादव जब भी आगरा आते हैं Tajmahal देखे बिना नहीं जाते। बीते दिनों समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने चांदनी रात में अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने इसकी फोटो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर कीं। सूबे में सपा की सरकार के दौरान 27 नवंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 197.28 करोड़ के ताज प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुगल म्यूजियम का प्रोजेक्ट भी अखिलेश सरकार में ही बना इसके साथ ही समय-समय पर अखिलेश ताजमहल पर कई बड़े आयोजन भी कराते रहे। जिनमें से एक खास आयोजन हॉट एयर बलून भी रहा।