9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमर सिंह के अखिलेश के लिए बोली ऐसी बात कि सुनकर खफा हो जाएंगी डिंपल

आगरा में मिशन मोदी कार्यक्रम में शामिल होने आए अमर सिंह ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 18, 2018

loksabha election 2019

Amar Singh

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी थम नहीं रही है। अमर सिंह और अखिलेश यादव के बीच की तकरार हर बार देखने को मिल जाती है। कुछ ऐसा ही रविवार को देखने को मिला, जब मिशन मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमर सिंह ने अखिलेश यादव और डिंपल पर जोरदार हमला बोला।

राज्यसभा सांसद बोले वे नहीं होते तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं होते
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आगरा में राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। रविवार को आरबीएस कॉलेज में मिशन मोदी अगेन पीएम बृज प्रांत के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद अमर सिंह पहुंचे तो उनके निशाने पर थे अखिलेश यादव। अमर सिंह बोले कि अगर वे ना होते तो अखिलेश यादव आस्ट्रेलिया पढऩे नहीं जा सकते थे। अखिलेश यादव पहले घर बुलाकर बिरयानी खिलाते हैं और फिर उसी बिरयानी में ही मूत्र करते हैं। उन्होंने दोहराया कि यदि वे ना होते तो अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकते थे।

राममंदिर बनकर रहेगा
मिशन मोदी कार्यक्रम में आए रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने राम मंदिर पर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि जो समझौता सिया समुदाय ने कोर्ट में पेश किया है, उसी के आधार पर मंदिर का निर्माण होगा।