27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव इकाना नाम पर बोले, वोट के लिए भगवान को कुछ भी कर सकते हैं भाजपाई

इकाना स्टेडियम के नाम बदलने के बाद बोले अखिलेश यादव, वोट के लिए भगवान को भी कुछ कर सकते हैं भाजपाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:31 PM IST

akhilesh yadav

अखिलेश यादव इकाना नाम पर बोले, वोट के लिए भगवान को कुछ भी कर सकते हैं भाजपाई

आगरा। अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बड़े हमले कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थल बटेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव के कड़े तेवर देखने को मिले। बटेश्वर ब्रह्मलाल जी मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला

इकाना पर बोले, वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं
लखनऊ में इकाना स्टेडियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख दिया गया। इस सवाल पर अखिलेश यादव का रुख नरम दिखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर वाजपेयीजी के नाम पर कर दिया, इससे उन्हें कोई दुख नहीं है। लेकिन, वे चाहते हैं कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहती है तो ये संकल्प ले कि बटेश्वर जो भारत रत्न की जन्मस्थली है। यहां इकाना से भी भव्य, सुंदर और बड़ा स्टेडियम बनाकर दिखाएं। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि इकाना भगवना विष्णु का नाम था, उनका नाम नहीं था। वोट के लिए भगवान को कुछ भी कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने यहां सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ मेला का दौरा भी किया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग