28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल के खेमे में पहुंचे सपाई, सूची अखिलेश के पास, अब कार्रवाई की बारी

आगरा मंडल में सपा खेमे से बगावत कर शिवपाल के मोर्चा में शामिल हुए नेताओं की लिस्ट अखिलेश यादव को सौंपेंगे जिलाध्यक्ष, निष्कासन की प्रक्रिया मानी जा रही तय

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 27, 2018

Shivpal yadav and akhilesh yadav

शिवपाल यादव और अखिलेश यादव

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में सपा नेताओं की अच्छी संख्या जुड़ चुकी है। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में सपा नेता सेक्युलर मोर्चा में पहुंच गए। ताजनगरी में सेक्युलर मोर्चा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच तकरार भी शुरू हो चुकी हैं। अखिलेश यादव ने अभी तक शिवपाल यादव पर कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन, सपा छोड़कर शिवपाल खेमे में गए नेताओं की सूची मांगी है। जनपदों से ऐसे नेताओं की सूची अखिलेश यादव के पास पहुंचाई जा रही है, जिन्होंने शिवपाल का मार्चा ज्वाइन किया है।

विधायक और पूर्व जिपंअ सहित दर्जनों नेताओं की सूची
विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी की टिकट से लड़ने वाले कई नेताओं को शिवपाल का साथ ऐसा भाया कि सपा से बगावत कर डाली। शिकोहाबाद से समाजवादी पार्टी के सपा विधायक हरिओम यादव ने सेक्युलर मोर्चा में शामिल होना मुनासिब समझा। वे अपने पुत्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप को भी अपने साथ ले गए। आगरा के वरिष्ठ सपा नेता और मुलायम सिंह यादव के साथी रहे डॉ.सीपी रॉय ने भी अखिलेश का साथ छोड़ दिया। ऐसे तमाम नेताओं की लंबी चौड़ी सूची है।

सपाई अब कार्रवाई का कर रहे इंतजार
आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और शिवपाल के मोर्चा के नेताओं के बीच जमकर गहमा गहमी हुई थी। नौबत मारपीट तक आ गई थी। लेकिन, बीच बचाव के बाद मामले को शांत किया गया। इसकी पूरी जानकारी अखिलेश यादव तक पहुंचाई गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जो भी व्यक्ति बाधा डालेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक आगरा मंडल से ऐसे नेताओं की लिस्ट को अखिलेश यादव तक पहुंचाया गया है जो शिवपाल के साथ हो चुके हैं।