
आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में अखिलेश यादव जुटे हुए हैं। मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल बटेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने किसानों की दोगुनी आय को भारतीय जनता पार्टी का झूठ बताया। वहीं 15 लाख रुपये खाते में आने पर जमकर चुटकी ली। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी का भी सम्मान नहीं करते। देश और दुनियां में पहचाने बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी इसी धरती से आए थे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये किसी भगवान के नहीं है। भगवान के इसलिए नहीं है क्योंकि ये गद्दी पाना चाहते हैं, राजनीति सत्ता पाना चाहते हैं।