13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसिड अटैक पीड़ितों को अखिलेश यादव ने दिया आश्वासन, कहा सरकार आने पर बनाएंगे पहले से बड़ा कैफे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर समाजवादियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 17 Jul 2018, 6:32 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर समाजवादियों ने उनका भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर अखिलेश यादव पर फूलों की बारिश की गई। अखिलेश यादव एसिड अटैक पीड़ितों से भी मिले। उन्हें मदद का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव के इस अंदाज ने उड़ाए विरोधियों के होश, देखें तस्वीरें

यहां आए थे अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में प्रवेश के बाद सीधे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रही प्रेमवती सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की। यहां से निकलने के बाद अखिलेश यादव शीरोज कैफे एसिड पीड़ितों से मिले।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने महागठबंधन में पीएम प्रत्याशी पर दिया बड़ा बयान


ये दिया आश्वासन
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शीरोज कैफे एसिड पीड़ितों से मिले और उन्हें मदद का भरोसा दिया। अखिलेश यादव ने कहा सरकार आने पर इससे बड़ा आगरा में एसिड पीड़ितों के लिए कैफे बनाएंगे।

ये भी पढ़ें - आगरा पहुंच गरजे अखिलेश, बोले दूसरों पर उंगली उठाने वाले बताएं हिंदू हैं या नहीं...

स्वागत के दौरान ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार,कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,महासचिव गौरव जैन,उपाधयक्ष मनीष शर्मा,किशन यादव,अंकुर श्रीवास्तव,निर्वेश शर्मा,राकेश अग्रवाल,मनमोहन शर्मा,किशन वर्मा,,बबलू शरीफ,समस्त कार्यकरणी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - अस्सी फीसदी निर्माण के बाद भी शुरू नहीं हो पाया बरेली का ये अस्पताल

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनारस से 2019 में चुनौती देगा निर्मोही अखाड़ा, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट चढ़ा राजनैतिक जलन की भेंट, भाजपा नहीं चाहती...

ये भी पढ़ें - सिकंदरा स्मारक पर बारिश के बाद हुए कुछ ऐसे हालात पैदल चलना भी हो गया मुश्किल, देखें तस्वीरें