इन युवा नेताओं का प्रयास लाया रंग
युवजन सभा के फिरोज खान और गौरव यादव ने कैफे चलाने वाली एसिड अटैक विक्टिम से मिलकर आश्वासन दिया था। आज जब सपा मुखिया अखिलेश यादव का आगरा आगमन हुआ, तो उनका पूर्व निर्धारित शिरोज़ हैंग आउट जाने का कोई प्रोग्राम नहीं था, लेकिन युवजन सभा के फिरोज खान और गौरव यादव ने सपा मुखिया से आग्रह किया, जिसके बाद अखिलेश यादव शिरोज़ हैंग आउट पहुंचे और पीड़िताओं से बात की।