तमाम लोग बीमार हैं
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में बीमारी से हर गांव में 50 से 100 बच्चे और बड़े बीमार हैं। कई गांव ऐसे हैं, जहां दो-दो तीन-तीन सौ मरीज हैं। अस्पताल भरे पड़े हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार इस पर ध्यान देगी। अच्छा इलाज कराएगी। उन्होंने कहा कि कोविड में क्या हुआ ये हम सबको पता है। कई लोगों ने अपनों को खोया है। अब कम से कम सरकार बच्चों की जान तो बचा ले।
यह भी पढ़ें—