लखनऊ से मिली जिम्मेदारियां
राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों को आगरा में पांच अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए जिम्मेदारियां आवंटित कर दी गई हैं। इनमें स्वागत समिति, आवास समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पंडाल, मंच, ट्रांसपोर्ट, सजावट आदि के लिए पदाधिकारियों ने स्वेच्छापूर्वक दायित्व संभालने के लिए कह दिया है। वहीं पूर्व मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर को पंडाल, मंच, साउंड सिस्टम और भोजन की व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। वहीं आवास व्यवस्था के लिए रामसहाय यादव और प्रवीण राजपूत को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था राहुल चतुर्वेदी, सजावट के लिए महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, जलपान की व्यवस्था के लिए पहलवान नाहर सिंह यादव और मीडिया किट के लिए अनिल रावत व बीनू महाजन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।