जारी हुए ये आदेश
कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों के लिए अपर जिलाधिकारी ने 24 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नर्सरी से 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, अनुदानित, मान्यता प्राप्त, राजकीय, कान्वेंट, मिशनरीज स्कूल 25 दिसंबर से खुलेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।