26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमर सिंह की नई पार्टी में सपा, कांग्रेस के ​ये दिग्गज नेता होंगे साथ !

नई पार्टी का ऐलान करने के बाद अमर सिंह आए फिर चर्चा में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Aug 2018, 3:08 PM IST

Amar Singh contested

Amar Singh contested

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 में अमर सिंह बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। चर्चा चल रही है क‍ि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और इसके लिए उन्‍होंने कवायद भी तेज कर दी हैं। इस खबर के बाद आगरा में भी हलचल है। लोकसभा चुनाव 2014 में अमर सिंह रालोद के टिकट पर फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन यहां उनको बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस चुनाव के दौरान अमर सिंह के साथ आगरा में कांग्रेस और सपा के तमाम नेता संपर्क में रहे। कुछ नेता बहुत करीबी माने जाते हैं।

नई पार्टी में हो सकते हैं शामिल
अमर सिंह का आगरा से पुराना नाता है। लोकसभा चुनाव 2014 में रालोद के टिकट पर इसी वजह से अमर सिंह ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पूर्व में सपा में रहने के दौरान आगरा के कई नेता उनके संपर्क में रहे, तो वहीं कांग्रेस के भी कई नेताओं से उनके अच्छे संपर्क माने जाते हैं। यदि अमर सिंह नई पार्टी बनाते हैं, तो इन नेताओं का अमर सिंह के साथ जाना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - राम की बारात से पहले यहां होता है महाभारत, जानिए क्या है पूरा मामला

दमदारी से लड़ा था चुनाव
2014 का लोकसभा चुनाव अमर सिंह को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने टिकट दिया था। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट को जिताने के लिए उनके पास पूरी टीम थी। अमर सिंह की एंट्री चुनावी माहौल के बीच में हुई। उनके पास फिल्मी ग्लैमर है। उन्होंने श्रीदेवी और जयाप्रदा समेत तमाम हीरोइनों को बुलाकर चुनाव को ऊंचाई प्रदान की। हीरो-हीरोइन का रोड शो हुआ, चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा लगा कि अमर सिंह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। अमर सिंह को भी विश्वास था। वे कह रहे थे कि जिसके दिल्ली में सबंध हैं, वही आगरा का विकास कर सकता है, लेकिन जब चुनाव नतीजे आए तो अमर सिंह चारों खाने चित हो गए।उन्हें आगरा से बड़ी आशा थी, लेकिन निराशा हाथ लगी।

ये भी पढ़ें - इन संस्थानों की बीटेक, एमबीए, फार्मा की डिग्री फर्जी, रहिए सावधान

जमानत हो गई जब्त
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, बाह, आगरा ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चौधरी बाबूलाल को 4,26,589, बहुजन समाज पार्टी की सीमा उपाध्याय को 2,53,483, समाजवादी पार्टी की रानी पक्षालिका सिंह को 2,13,397 और रालोद के अमर सिंह को 24,185 वोट मिले थे। कमाल ये है कि इतने वोट लेकर भी वे चौथे नम्बर पर थे। उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग