7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Grahan 2018 Sutak : साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण कल, जानें ग्रहण व सूतक का समय

Surya Grahan 2018 Sutak Kaal : 11 अगस्त के बाद अगला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी 2019 को पड़ेगा। 11 अगस्त के दिन ही शनिश्चरी हरियाली अमावस्या है जो 14 साल बाद आयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Aug 2018, 6:02 PM IST

 amavasya

amavasya

शनिवार यानी 11 अगस्त को वर्ष 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसके बाद 2019 में 6 जनवरी को अगला सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि 11 अगस्त को एक साथ कई संयोग बन रहे हैं। इस दिन हरियाली अमावस्या है, साथ ही शनिवार का दिन है। सावन में शनिवार और अमावस्या का संयोग 14 साल बाद बन रहा है। इस दिन को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। इसी दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी है। ऐसे में ये दिन दान पुण्य के लिहाज से बेहद खास है।

सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन दोपहर 1:32 मिनट पर शुरू होगा। दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर इसका मध्यकाल होगा और शाम पांच बजे ये समाप्त हो जाएगा। नियमों के मुताबिक ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक लग जाएंगे। यानी 10 अगस्त की रात 1:32 से सूतक लगेंगे। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक का प्रभाव भी यहां न के बराबर होगा।

शनिश्चरी अमावस्या का संयोग दुर्लभ
11 अगस्त के दिन ही शनिश्चरी हरियाली अमावस्या है। हरियाली अमावस्या प्रकृति के संरक्षण का संदेश देती है इसलिए इस दिन पेड़ लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन शनिवार होने व साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होने के कारण दान पुण्य करना काफी शुभ होगा।

क्या करें
पेड़ लगाएं और लगाने के लिए दान भी करें। शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में काले तिल, काली उड़द और एक लोहे की कील डाल लें तो और अच्छा है । गरीबों व जरूरतमंदों को दान करें, भोजन कराएं। कुत्ते को रोटी दें।

Must Read - Kamika Ekadashi 2018: गृहस्थ लोग 7 के बजाय 8 अगस्त को रखें व्रत, जानें सही तिथि, पूजा विधि व महत्व

Read it - Hariyali Teej 2018: सबसे अलग और स्टाइलिश दिखेगी आपकी मेहंदी, आजमाएं ये लेटेस्ट डिजायन