1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना तस्वीर विवाद: फोटो हटाने पर पांच लाख का पुरस्कार

हिूंदू कल्याण महासभा ने किया प्रदर्शन, जिन्ना की तस्वीर जलाई, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 7 May 2018, 6:31 PM IST

amu

आगरा।अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए हिंदू कल्याण महासभा ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। जिन्ना का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यूनियन हॉल से जिन्ना की तस्वीर हटाने और वहां भगत सिंह की तस्वीर लगाने वाले को पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: तूफान के अलर्ट पर ये शहर, 12वीं क्लास के स्कूलों की छुट्टी

जिन्ना का फूंका पुतला, देश के टुकड़े करने वाला बताया
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो लगने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगरा में हिंदू कल्याण महासभा ने एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाने और जिन्ना के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर जिन्ना का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पांच लाख का पुरस्कार देने का किया एलान
एएमयू के यूनियन हाल में जिन्ना की तस्वीर होने पर हिंदू कल्याण महासभा में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को प्रदर्शन करने के दौरान ये आक्रोश दिखाई दिया। जिन्ना के पुतले को जूते और चप्पल से पीटा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ये देश का दुर्भाग्य है कि जिस जिन्ना ने देश को दो टुकड़ों में बांट दिया, उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के यूनियन हॉल में दीवार पर सजाया गया है। हिंदू संगठन ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदू कल्याण महासभा के मनोज अग्रवाल ने एलान किया कि जिन्ना की फोटो हटाने और शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने वाले को उनकी तरफ से पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं हिंदू कल्याण महासभा ने मांग की कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रखा जाए।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: पॉर्न फिल्म दिखाकर मासूम बच्चियों संग दुराचार करने वाला वैज्ञानिक पुलिस की हिट लिस्ट में

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश