28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के विरोध में उतरे ​शिक्षक, अब ‘जंग’ की चेतावनी

योगी सरकार के शिक्षकों पर लाठीचार्ज का विरोध, 29 अप्रैल को घेराव करने की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Apr 20, 2018

agra

आगरा। शिक्षक लगातार योगी सरकार के खिलाफ होते जा रहे हैं। 17 अप्रैल को शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 29 अप्रैल को विधानसभा घेराव का एलान किया गया है। वहीं बढ़ा हुआ मानदेय ना मिलने से अनुदेशकों ने जंग की तैयारी शुरू कर दी है।

परिषदीय अनुदेशक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का संदेश हो रहा वायरल
परिषदीय अनुदेशक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहा है। अनुदेशकों के लिए दिए गए संदेश में उन्होंने जानकारी दी कि सरकार के आगे जब तक हमें हमारे अधिकार नहीं मिल जाते हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे चाहे सरकार कितनी भी ताकत लगाकर देख ले। हम अपने अधिकार लेकर रहेंगे। सरकार 9800 का प्रस्ताव पैब में ले जाने की तैयारी कर रही है। जिसे अगर हमने नहीं रोका तो 9800 ही मिलना तय होगा, फिर कोर्ट के हाथ भी कुछ नहीं होगा। 100 की संख्या की याचिका पर कोर्ट के जवाब से यह समस्या भी और विकराल हो सकती है। ऐसी विषम परिस्थिति में हमें एक होकर घरों से निकलना होगा एकता दिखाते हुए संघर्ष की धार और तीव्र करने का वक़्त आ गया है। आगरा में अंशकालिक अनुदेशकों ने भी इस जंग में अपना योगदान देने का एलान कर दिया है।

2017-18 तक नहीं मिल रहा बढ़ा मानदेय
गौरतलब है कि अनुदेशकों को जनवरी 2017 से अब तक बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिला है। पिछले कई महीनों से 9800 के मानदेय पर ही अनुदेशक काम कर रहे हैं। अनुदेशकों का कहना है कि यदि मार्च तक बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिला तो आगे स्थिति गंभीर होगी।