2. शंख को माता लक्ष्मी का भाई कहा जाता है क्योंकि शंख समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी के साथ उत्पन्न हुआ था। इसे समुद्र मंथन में प्राप्त हुए प्रमुख रत्नों में से एक माना जाता है। घर में पूजा के स्थान पर शंख जरूर रखें। ऐसी जगहों पर माता लक्ष्मी वास करती हैं। शंख दक्षिणमुखी हो तो और भी शुभ है।