29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ex PM Atal Bihari Vajpayee का जानिये क्या था असली नाम, शैक्षिक दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा

Ex PM Atal Bihari Vajpayee Certificate : दस्तावेजों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1947 में एमए राजनीति शास्त्र से उत्तीर्ण किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:29 PM IST

Atal Bihar Vajapayee

Atal Bihar Vajapayee

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का असली नाम क्या था, इस बात का खुलासा आज उस समय हुआ, जब आगरा यूनिवर्सिटी में उनकी शिक्षा से संबंधित 1945 के दस्तावेज मिले। इन दस्तावेजों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री ने 1947 में एमए राजनीति शास्त्र से उत्तीर्ण किया था।

ये भी पढ़ें - अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर राजा ने किया सबसे बड़ा दान, जानकर चौंक जायेंगे

ये है पूरा नाम
डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े ये दस्तावेज मिले। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने इन दस्तावेजों को मीडिया के सामने दिखाया। इन दस्तावेजों के अनुसार 1945 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी विधि की पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद पिताजी के साथ पढ़ाई छोड़ राजनीत शास्त्र में प्रवेश लिया था। उन्होंने एमए राजनितिक शास्त्र में 1947 में उत्तीर्ण किया था। दस्तावेजों में अटल जी का पूरा नाम अटल बिहारी लाल वाजपेई लिखा है।

ये भी पढ़ें - अटल जी का वो सपना, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी भी न कर सके पूरा

डिजिटल फार्मेट होगा तैयार
डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दस्तावेज राष्ट्रीय धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों का डिजिटल फार्मेट तैयार कराया जायेगा। इन दस्तावेजों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में संरक्षित रखा जायेगा। वहीं यूनिवर्सिटी में मिले इन दस्तावेजों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि 2015 में पीएमओ को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शैक्षिक अभिलेख न होने का विश्वविद्यालय ने जवाब दिया था।

ये भी पढ़ें - अटल जी का जिन गलियों में बीता बचपन, आज वहां है वीराना

ये भी पढ़ें - अटल जी के अंतिम दर्शन करने के बाद राजा ने उठाई ये बड़ी मांग

ये भी पढ़ें - कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से जन्माष्टमी 2018 का पूरा कार्यक्रम हुआ जारी, यहां देखें दर्शन का समय और पूजन का शुभ मुहूर्त

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग