10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल जी अस्थि कलश यात्रा का होगा यहां समापन, होगी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि सभा

बड़े आयोजन की तैयारी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 25 Aug 2018, 3:16 PM IST

Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है। इस कार्यक्रम में आगरा की भूमिक अहम मानी जा रही है। हालांकि अभी तक कोई पार्टी द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चर्चा ये है कि आगरा स्थित बटेश्वर में अटल जी अस्थि कलश यात्रा का समापन होगा और सबसे बड़ी श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की भी चर्चा है।

ये भी पढ़ें - मुलायम सिंह यादव के गढ़ से जब गुजरी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, हो उठी फूलों की वर्षा

इन नेताओं के आने की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा निकाली जा रही है। सभी प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंप दिए गए हैं। चर्चा है कि पूरे देश में अस्थि कलश यात्रा कार्यक्रम होने के बाद समापन आगरा के बटेश्वर में होगा। बटेश्वर अटल जी का पैतृक गांव है और यहां बड़े आयोजन की तैयारी है। अस्थि कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ अटल बिहारी अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों की संख्या में लोग, नम आंखों से दी विदाई

बटेश्वर तैयार होगा दीनदयाल धाम की तर्ज पर
अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर का स्वरूप बदलने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो विकास की भी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। भाजपा और संघ से जुड़े लोग इस पर काम कर रहे हैं। ये गांव दीनदयाल धाम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। उनके घर, जंगलात कोठी समेत आसपास की चीजों का संरक्षण किया जायेगा। ग्रंथालय तैयार होगा।


ये भी पढ़ें - कभी अटलजी ने लगाई थी इस कोठी में आग, अब स्मृति स्थल बनेगा