करीब दो महीने से हालत ज्यादा खराब
अटल बिहारी वाजपेयी की हालत करीब दो महीने से ज्यादा खराब है। 11 जून को AIIMS में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें किडनी नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण जैसी तमाम समस्याएं थीं। पिछले 24 घंटे से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बता दें कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मरीज को तब रखा जाता है जब उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे हृदय, फेफड़े और ब्रेन काम करना बंद कर देते हैं। उस समय लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखकर मरीज को कृत्रिम सांस देकर बचाने का प्रयास किया जाता है।