28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार…

शोरूम के बाहर बुलाया सपा नेता का पुत्र, चाकू से बोला हमला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Aug 2018, 11:38 AM IST

Sp Leader Raisuddin Son

Sp Leader Raisuddin Son

आगरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन के पुत्र रिजवानउद्दीन उर्फ प्रिंस पर शुक्रवार देर रात उस समय हमला बोल दिया गया, जब वे अपने जूते के शोरूम पर बैठे हुए थे। हमलावर ने उन्हें शोरूम से बाहर बुलाया और गर्दन, गाल और कान पर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। प्रिंस ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर लोगों की भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में सपाइयों में आक्रोश है। सपा नेताओं का कहना है कि योगी राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है।


ये है घटन
थाना रकाबगंज क्षेत्र के धौलपुर हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन का घर है। एमजी रोड पर धौलपुर हाउस में मार्केट में उनका जूते का शोरूम है। घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे की है। शोरूम पर उनका पुत्र प्रिंस बैठा हुआ था। प्रिंस ने बताया कि शोरूम पर एक युवक आया, उसने प्रिंस को गेट के बाहर बुलाया। वह कुछ समझ नहीं पाया। तभी युवक मार्केट के बाहर से चाय की दुकान के पास से चाकू ले आया। अचानक उनके ऊपर प्रहार करने लगा। उनकी गर्दन, गाल और कान के पास चाकू लग गया। वह लहूलुहान हो गए। युवक उनकी जान लेना चाहता था।

भीड़ ने दबोचा आरोपी
प्रिंस पर हमला होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शोरूम के कर्मचारी भी दौड़कर बाहर निकल आये। प्रिंस ने दौड़कर अपनी जान बचाई, तो वहीं लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमर पिटाई लगाई, जिसके बाद थाना रकाबगंज पुलिस के सुपुर्द आरोपी को कर दिया गया। पुलिस को आरोपी ने अपना नाम मयंक शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा निवासी मोहनपुरा, ईदगाह बताया। वह कुछ बता नहीं पा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग