
Saina Nehwal: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए देश की जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज आगरा पहुंची। सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपनी मां के साथ ताजमहल पहुंची। उनके ताजमहल भ्रमण को लेकर पुलिस व प्रशासन भी सतर्क भी नजर आया। पुलिस सुरक्षा में साइना नेहवाल ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। साइना ने बताया कि वह 10 वर्ष पूर्व अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल देखने आई थीं और आज वह अपनी मां के साथ आई हैं।
देश की जानी मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपनी मां के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने अपनी मां के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल को नजदीक से देखकर वह भी काफी उत्साहित नजर आई साथ ही ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला की जानकारी लेने में दिलचस्पी दिखाई।
उन्होंने गाइड से पूरे ताजमहल के इतिहास की जानकारी ली। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के बाद साइना नेहवाल भी अपने आप को वाह ताज कहने से नहीं रोक सके। लगभग 1 घंटा उन्होंने ताजमहल में बिताया इस दौरान सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Published on:
11 Mar 2024 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
