1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टप्पल कांड: ढ़ाई साल की मासूम के हत्यारों को लेकर देश में उबाल, बजरंगदल ने कर दिया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढ़ाई साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या के मामले में तूल पकड़ लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Jun 2019, 7:47 PM IST

Aligarh child killers

Aligarh child killers

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढ़ाई साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या के मामले में तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन आम जनता में गुस्सा फांसी तक सीमित नहीं रहा, लोगों ने दोषियों को जिंदा जलाने की मांग को लेकर पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

यहां फूंका गया पुतला
बजरंगदल आगरा महानगर के कार्यकर्ताओं ने थाना ताजगंज अंतर्गत राजपुर चुंगी चौराहे पर आरोपी मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद असलम को जिंदा जलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। महानगर संयोजक बंटी ठाकुर का कहना था " मासूम बच्चियों को निशाना बनाकर ऐसे अपराध किए जा रहे हैं इसकी गहनता से जांच की जाए तो बड़े षड्यंत्र का पर्दाफास हो सकता है। आरोपियों को फांसी की सजा नहीं अपितु ज़िंदा जलाया जाना चाहिए।"

ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पप्पू ठाकुर, लवकेश झा, तपेश, मोनू पंडित, छोटू पंडित, टिंकू, उपेन्द्र शर्मा, विजय भदौरिया, पवन, उदय, कुलदीप, जितेन्द्र, केसरी, ऋषि जादोंन, सुभाष पचौरी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश