हर साल सैकड़ों लोग आते हैं नमाज पढ़ने
ताजमहल में एक तरफ मस्जिद है, तो दूसरी तरफ मेहमानखाना का भी है। आगरा में हर साल ईद के मौके पर सैंकड़ों लोग यहां नमाज अदा करने आते हैं। ताजमहल पर इमाम साहब सैयद सादिक अली ने नमाज अदा कराई। इब्राहिम जैदी ने बताया कि दुआ मांगी गई है कि इस्लाम के नाम पर जो गलत काम करते हैं, ऐसे लोगों को नसीहत दें। सुबह शाही जामा मस्जिद में भी नमाज हुई। यहां सुबह हजारों लोगों ने अमन चैन दुआ मांगी ।