
Balkeshwar Temple mela
आगरा। श्रावण मास का दूसरा सोमवार इस बार छह अगस्त को है। इस दिन प्राचीन बल्केश्वर मंदिर पर लाखों शिव भक्त, कांवड़िया व श्रृद्धालु नगर परिक्रमा करते हुए पहुंचेंगे। सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व के इस लक्खी मेले के निर्विघ्न संचालन के लिए बल्केश्वर मेला स्वागत समिति ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेले में वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा मेले का पोस्टर जारी किया गया।
भव्य होगी सजावट
इस अवसर पर अध्यक्ष ममता शर्मा व महामंत्री गिर्राज बंसल ने बताया कि वाटर वक्र्स चौराहा से महादेव मंदिर तक विशाल मेला सजाया जाएगा। भव्य सजावट होगी। बल्केश्वर चौराहे पर विशाल प्रवेश द्वार बनेगा। पांच अगस्त को शाम पांच बजे इसी प्रवेश द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन होगा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल व मंदिर महंत सुनील नागर समेत कई गणमान्य जन सहभागिता करेंगे।
ये भी पढ़ें - उपचुनाव के लिए घोषित हुई तारीख, जानिए कब है चुनाव
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल देगा मेला
मेला संयोजक पार्षद अमित ग्वाला व कोषाध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेला पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल देगा। इसीलिए इस बार मेले के लिए बल्केश्वर पार्क का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। मेला पार्क के बाहर लगेगा ताकि केन्द्र सरकार द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत 60 लाख रुपये से विकसित पार्क हरा भरा रहे व इसे कोई हांनि न पहुंचे। समिति स्वच्छता का पूरा ध्यान रखेगी। क्लीन आगरा ग्रीन आगरा, नवीन आगरा के तहत हर दुकानदार से डस्टबिन रखने का आग्रह किया जाएगा।
ये होंगी सुविधायें
मेला संयोजक पार्षद विमल गुप्ता व मंजीत सिंह ने बताया कि मेले में समिति द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था की जाएगी। सिविल डिफेंस की टीम भी मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुस्तैद रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मेला क्षेत्र में गड्ढे भरवाने, सड़क मरम्मत करवाने, स्ट्रीट लाइट, सफाई, पेयजल, सुरक्षा आदि व्यवस्थायें दुरुस्त करने की मांग की। इस मौके पर मनमोहन चावला, डॉ. गिरधर शर्मा, नीरज शर्मा, डॉ. विमल जैन, अंकुश मंगल, रिषी अग्रवाल, सोनू मित्तल, चंद्रेश गर्ग, डॉ. महेश फौजदार, एसके चक्रवर्ती, पूर्व पार्षद मधुवाला, कुमार ललित आदि मौजूद रहे।
Published on:
2 Aug 2018, 4:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.