
आगरा। यदि बैंक में आपको किसी प्रकार का काम है, तो जल्द निपटा लें, क्योंकि चार दिन बैंकों में कोई काम नहीं हो पायेगा। रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी), चेक क्लियरेंस जैसे काम अटक सकते हैं।
26 से बैंक
26 से 29 अक्टूबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। पहले दिन चौथा शनिवार, फिर रविवार को दीपावली, सोमवार को गोवर्धन पूजा, मंगलवार को भाईदूज के चलते बैंक बंद रहेंगे। इस समय में रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी), चेक क्लियरेंस जैसे काम अटक जाएंगे।
एटीएम दे जाते हैं जबाब
बैंक अधिकारी भले ही कितने दावे करें लेकिन हर बार त्यौहार या और कोई छुट्टी पर ज्यादातर एटीएम महज 24 घंटे में ही जबाब दे जाते हैं। जिस कारण लोगों को इधर से उधर कैश के लिए दौड़ लगाना पड़ता है। कुछ एटीएम छोड़कर ज्यादातर में कैश न के बराबर ही डाला जाता है।
यहां रहता है सबसे ज्यादा लोड
सबसे ज्यादा लोड संजय प्लेस, कारगिल पंप सिकंदरा रोड, कमला नगर, सुभाष बाजार के एटीएम पर रहता है। यहां कुछ ही घंटों में कैश खत्म हो जाता है।
Published on:
21 Oct 2019 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
