31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पथराव और फायरिंग से दहला सेमरी का ताल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो

आमने-सामने आए दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसके बाद हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Dec 2019, 10:27 AM IST

123.jpg

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र का सेमरी का ताल रविवार सुबह पथराव के बाद हुई फायरिंग से दहल गया। बताया गया है कि आमने-सामने आए दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसके बाद हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लग गई। बवाल की सूचना मिलते ही थाना ताजगंज की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद बवाल शांत हो सका।

ये है मामला
बताया गया है कि गांव का ही रहने वाला राज किशोर अपनी बुलेट बाइक से शनिवार शाम कहीं जा रहा था। इस दौरान गांव के दबंग गिर्राज पुत्र बनवारी लाल, गब्बर और प्रदीप ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मामला शांत हो गया, लेकिन ये चिनगारी रात भर भड़कती रही।

सुबह हो गया बवाल
बताया गया है कि पिटने के बाद भी राज किशोर पुत्र श्रीनारायण शांत हो गया था। सुबह वह अपनी मां सत्यवती के साथ दुकान खोलने जा रहा था। इस दौरान दबंग एक बार फिर आ गए और राजकिशोर के साथ मारपीट कर दी। बस इसी बात को लेकर बवाल बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू हो गया।

हुई फायरिंग
जमकर हुए पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस दौरान फायरिंग भी हो गई। गोली लगने से राजकिशोर का ताऊ सुखराम घायल हो गया। उधर पथराव और फायरिंग की खबर मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो सका। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश