इस तरह चलता था खेल
फेसबुक पर विभिन्न आईडी के माध्यम से इस खूबसूरत महिला द्वारा उन लोगों को टारगेट किया जाता था, जिनसे उम्मीद हो कि आसानी से उसके जाल में फस जाएंगे और उनसे मोटी रकम मिल सकती है। हाल ही में एक ग्वालियर के व्यक्ति को इस महिला ने अपना शिकार बनाया। उसे बहाने से अपने घर बुला लिया। कमरे में जब वे दोनों पहुंचे, तो नाटकीय अंदाज में महिला का कथित पति प्रवेश करता है। फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल। ग्वालियर के इस व्यक्ति से एक लाख रुपये की डिमांड की गई। रुपये न देने पाने पर, उसकी कार गिरवी रख ली और रुपये देने पर कार ले जाने की कहकर उसे चलता कर दिया।