आगरा। राशिद ने प्रेम विवाह तो कर लिया, लेकिन उसे ये नहीं मालूम था, कि बेगम बनने के बाद प्रेमिका उसके साथ ये सलूक करेगी। कभी उसे हवालात की हवा खानी पड़ती है, तो कभी उसके पिता का। पत्नी आये दिन कोई न कोई नये आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर देती है। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर के पास पहुंचे पीड़ित ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। रात को दोनों में सुलह करा दी गई, लेकिन राशिद को अभी भी यकीन नहीं है, कि परिवार में सबकुछ अच्छा रहेगा।