27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat Bandh की आग में जल उठा आगरा, दलित और सवर्णों के बीच जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने दागे टीयर गैस के गोले, देखें वीडियो

सवर्णों के भारत बंद का शांतिप्रिय प्रदर्शन ने पिनाहट के राजा खेड़ा रूप पर उग्र रूप धारण कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:29 PM IST

Bharat Bandh

Bharat Bandh

आगरा। सवर्णों के भारत बंद का शांतिप्रिय प्रदर्शन ने पिनाहट के राजा खेड़ा रूप पर उग्र रूप धारण कर लिया। यहां पर दलित और सवर्ण समाज के लोग आमने सामने आ गये। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पर भी पथराव की सूचना मिली। पुलिस ने दंगाइयों पर टीयर गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

यहां का है मामला
SC ST बिल में संशोधन को लेकर भारत बंद को लेकर ग्रामीणों और सामान्य समाज के लोगों ने पिनाहट बाजार किया था। बंद शांति पूर्वक का उप जिलाधिकारी बाह अरुण कुमार को सवर्ण समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा। सब कुछ शांति से चल रहा था, लेकिन इस बीच जो हुआ, उसने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिये।

ये भी पढ़ें - 6 सितंबर को Bharat band के बाद सवर्णों ने दी ये बड़ी चेतावनी, कहा अब नहीं मानी बात, तो....

जमकर हुआ पथराव
शांति पूर्ण प्रदर्शन के दौरान बाजार में अचानक दलित और सवर्ण समाज के लोग आमने सामने आ गये। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पथराव इतना भीषण था, कि सड़कें ईंट और पत्थरों से पट गईं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें - Bharat Bandh Live: सवर्णों की हूंकार ने उड़ा दिये होश, पथराव, लाठीचार्ज, रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

छोड़े गये टीयर गैस के गोले
पुलिस ने बल प्रयोग कर दंगाइयों को खदेड़ना चाहा, तो भीड़ पुलिस बल पर हावी होने लगी। पुलिस के जवानों के हाथ पांव फूल गये। इसके बाद क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने दंगाइयों पर टीयर गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। बवाल को शांत करने के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें - SC/ST Act: दुकानें बंद और जुबां पर मोदी सरकार के विरोध में व्यापारियों में कुछ इस तरह दिखी नाराजगी, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग