4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद: इंटरनेट सेवाएं बंद, हाई अलर्ट जारी

एससी एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलितों की राजधानी आगरा झुलस गया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 03, 2018

आगरा। एससी एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलितों की राजधानी आगरा झुलस गया। आगरा में हालात भले ही अभी शांतिपूर्ण हैं, लेकिन प्रशासन न सतकर्तता बरतते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। आगरा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही उन स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां बवाल की आशंका है।

3 बजे तक नेट सेवाएं बंद
प्रभारी जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मांदड़ के आदेशानुसार आगरा में तीन बजे तक सभी इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है, जिससे किसी प्रकार की सूचनाओं का आदान प्रदान न हो सके, साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों से मामला फिर न भड़के। इसके साथ ही आगरा के सभी कक्षा एक से 12 वीं तके स्कूलों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। तीन बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों को उम्मीद है, कि हालातों में सुधार होगा, वहीं आगरा में अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

लोग परेशान
वहीं इंटरनेट सेवा बंद होने से खासी परेशानी आमजन को हो रही है। आज का जीवन इंटरनेट के बिना अधूरा है, ऐसे में कई काम भी रुके हुए हैं। बैंकिंग सेवाओं को लेकर लोग परेशान रहे, तो वहीं कई फैक्टरियों के काम भी इंटरनेट सेवा के बाधित होने से रुक गए।

ये भी पढ़ें -

दलितों ने आगरा को हिलाया, आगजनी, पथराव, तोड़फोड़, लूटपाट

चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर
वहीं मंगलवार सुबह भी आगरा में पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। चप्पे चप्पे पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। किसी भी प्रकार के बवाल से निपटने के लिए पुलिस तैयार है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कल आगरा में शांति व्यवस्था को कायम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रात भर अधिकारियों की गाड़ियां शहर में दौड़ती रहीं।

ये भी पढ़ें -

भारत बंद के बाद जातीय टकराव की ओर बढ़ रही ‘दलितों की राजधानी’