आगरा। केन्द्र सरकार द्वारा जारी ऑनलाइव दवा बिक्री अधिसूचना के खिलाफ दवा बाजार बंद का कहीं असर, तो कहीं बेअसर दिखाई दिया। कुछ व्यापारियों ने सुबह से दुकानें बंद रखीं, तो कुछ ने खोल दीं। आगरा में मिला जुला असर दिखाई दिया, तो वहीं बरेली में इस बंद का बड़ा असर रहा। एटा में आधा बाजार बंद, तो आधा दवा बाजार खुला दिखाई दिया। वहीं हाथरस की बात करें, तो यहां पर दवा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया। बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया।