ये बोले नेता
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने बताया कि आज पूरे महानगर में बूथ संपर्क अभियान किया गया है। इस अभियान से हमारे नेताओं ने अपने अपने क्षेत्रो में जाकर जनता से संवाद कर मूल समस्या और सुझावों को चिन्हित किया है और हमारी केंद्र और राज्य की सरकारों की योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंच रहा है या नहीं जो लोग लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनको लाभ दिलवाने के काम किया जाएगा। इस संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे अभियान के प्रभारी बबलू लोधी महामंत्री, हेमन्त भोजवानी, अशोक पिप्पल, उपाध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़, कार्यालय मंत्री संजीव चौबे, मंत्री अभिषेक गुप्ता, वीरेंद्र श्रीवास्तव, असफाक सैफी, पार्षद अनिता खरे, शिवम सागर, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, राहुल आर्य, मीडिया प्रभारी दिनेश आगरिया और बॉबी वर्मा आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रों में संपर्क किया।