25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को बजट में मिली मायूसी, भारतीय किसान संघ ने उठाई बड़ी मांग

बजट से किसानों को आंशिक राहत मिलेगी, किसान संघ ने 25000 रु मांगा था। लेकिन, 6000 रुपए मिले जो बहुत कम हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 1 Feb 2019, 5:40 PM IST

Budget, Union Budget, Union Budget 2019, UP Budget, Budget 2019, UP Budget 2019, Budget 2019-20, UP Budget 2019-20, Budget Live, Budget 2019 Live, Live Budget 2019, Live Budget, Union Budget of India

गांव, गाय और गरीब के लिए बजट में क्या है खास, सरल भाषा में समझें बजट की प्रमुख बातें

आगरा। अंतरिम बजट में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को खुश करने के लिए कई सारी घोषणाएं की। लेकिन, बावजूद इसके बजट से आरएसएस के भारतीय किसान संघ ने ही बड़ी मांग उठाई है। भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बजट को आंशिक राहत देने वाला बताते हुए कहा कि सरकार से किसान संघ ने 25000 रु प्रति एकड़ प्रति वर्ष किसानों को देने की मांग रखी थी। लेकिन, सरकार ने 6000 रुपए प्रति वर्ष दो हेक्टेयर तक के किसानों को तीन बार मे देने का निर्णय किया जो बढ़ती लागत के अनुपात में ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है।

पांच लाख की आयकर छूट
मोहन सिंह चाहर ने कहा कि किसानों के लिए सरकार को इसे बढ़ाकर किसान संघ की मांग के अनुसार करना चाहिए। इस तरह का प्रस्ताव किसान संघ की मांग पर हुआ है। वहीं पांच लाख तक पर आयकर छूट, बटाई पर खेत करने वाले किसानों को भी नुकसान पर आधा मुआवजा देने के प्रावधान, ब्याज में ढाई प्रतिशत छूट कुछ राहत भरा कदम है। मोहन सिंह चाहर ने कहा कि आलू किसानों को भी बजट में लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का प्रावधान करना चाहिए था।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग