31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल संरक्षण के लिए शुरू हुई बड़ी मुहिम, जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

आमजन से जल संरक्षण में अपना अहम योगदान करने का किया आवाह्न।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Aug 2019, 5:47 PM IST

 water conservation

water conservation

आगरा। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान की बैठक हुई। इस बैठक में इसरो की टीम व सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों व सम्बन्धित अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि वे सर्वोच्च प्रथमिकता के आधार पर इसरो की टीम द्वारा उपलब्ध कराये गए जियो स्पेशियल मैप का अध्ययन कर निर्धारित स्थल पर ही तालाब की खुदाई व चैकडैम का निर्माण, पुराने तालाबों की सफाई व तालाबों के किनारे वृक्षारोपण का कार्य 15 सितम्बर तक पूरा करा लें।

ये भी पढ़ें - #BeautyTips: मानसून में झड़ते बालों से हैं परेशान, तो इन टिप्स को जरूर अपनायें, देखें वीडियो

जिलाधिकारी ने दिये ये निर्देश
डीएम एनजी रवि कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध में आमजन का भी सहयोग लिया जाए। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गावों में स्थित पुराने तालाबों की सफाई, स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग व स्कूलों पर स्थित हैण्डपम्प के पास सोकपिठ बनाया जाए, जिससे हैण्डपम्प का पानी सोकपिठ में एकत्र होकर जमीन के अन्दर जा सके। इस अवसर पर इसरो के वैज्ञानिक डॉ. ए श्रीनिवासन ने प्रस्तुतिकरण के द्वारा इसरो द्वारा बनाये गये मैप के प्रत्येक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मैप का अध्ययन से यह पता लगाया जा सकता है कि किस जगह पर तालाब की खुदाई व जल संग्रहण हेतु अन्य कार्य कराए जाएं, जिससे वर्षा का जल वहां एकत्रित हो सकें।

ये भी पढ़ें - #DebateinCollege: बॉलीवुड की रिलीज हुई लेटेस्ट मूवी पर स्टूडेंट्स के कमेंट, जानिये क्या कहा...


रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर
उन्होंने जनपद में भूमिगत जल स्तर बढ़े, इसके लिये जल का संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व परम्परागत जल निकायों के जीर्णोंद्धार पर विशेष बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जेरीभा, परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - #Personoftheweek आगरा के लिए संसद में लगातार गरज रहे SP Singh Baghel

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश