9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में आयी बड़ी खबर

अटल बिहारी वाजपेयी की भांजा बहू और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने बताया अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 16 Aug 2018, 3:11 PM IST

atal

atal

आगरा। अटल बिहारी वाजपेयी की भांजा बहू और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बहुत नाजुक है। आगरा के तमाम लोग दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। निर्मला खुद इस समय अटल बिहारी वाजपेयी को अस्पताल में देखकर लौटी हैं और फिल्हाल उनके दिल्ली स्थित निवास पर मौजूद हैं। वे लगातार अस्पताल में मौजूद लोगों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि अटल के परिवार समेत पूरा देश इस समय पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन के लिए दुआएं कर रहा है।

Must Read - तीस साल पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी का हुआ था मौत से सामना, तब राजीव गांधी ने बचायी थी जान

बता दें कि किडनी नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण जैसी तमाम स्वास्थ्य समस्याओं के बाद 11 जून को AIIMS में भर्ती कराया गया था। 1988 में अटल बिहारी वाजपेयी ने किडनी संबन्धी समस्या हो गई थी जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया था। फिलहाल 93 वर्षीय BJP नेता की एक ही किडनी काम करती है। वर्ष 2009 में उन्हें स्ट्रोक की समस्या हो गई थी जिसके बाद से अटल की हालत ज्यादा खराब हो गई। धीरे धीरे उनकी सेहत गिरती चली गई। बाद में वे डिमेंशिया से पीड़ित हो गए थे और उन्होंने किसी को पहचानना भी बंद कर दिया था। पिछले 24 घंटे से उनकी हालत ज्यादा गंभीर है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

Read it - इन बीमारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को पहुंचाया मौत की दहलीज तक...

लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जरूरत तब पड़ती है जब मरीज के फेफड़ों, हार्ट और ब्रेन जैसे आवश्यक अंग काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में मशीन के जरिए मरीज को कृत्रिम सांस दी जाती है। इसे ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम कहा जाता है।

Read it - लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं अटल बिहारी वाजपेयी, जानिए क्या होती है जीवन रक्षक प्रणाली