आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हुआ। बस पीछे से रेत से भरे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी, कि बस के परखच्चे उड़ गये। सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर आ गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पांच लोगों की मौत हो गई।